बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज की पहल – विबगियोर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in) हापुड़। सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज (हापुड़) के मानसिक रोग विभाग ने आज विबगियोर इंटरनेशनल स्कूल, पिलखुवा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्र ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जितेन्द्र सिंह, डॉ. योगी राणा और डॉ. गौरव केन्तुरा भी मौजूद रहे।
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इनमें मुख्य रूप से –
1.पढ़ाई का तनाव
2. अत्यधिक मोबाइल व गैजेट्स का उपयोग
3.गुस्सा एवं चिड़चिड़ापन
4.ध्यान व एकाग्रता की कमी
5.पढ़ाई में अरुचि
डॉक्टर्स ने इनके व्यावहारिक समाधान भी बताए।
इस मौके पर हॉस्पिटल मैनेजर जय कुमार एवं विबगियोर इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल एन.पी. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा –
“मानसिक स्वास्थ्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उतना ही आवश्यक है जितना शारीरिक स्वास्थ्य।
कार्यक्रम की सफलता में सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की प्रबंधन टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संस्थान के चेयरमैन डॉ. जे. रामचंद्रन एवं वाइस चेयरपर्सन सुश्री राम्या रामचंद्रन ने पूरी टीम को बधाई दी।
इसके साथ ही प्रिंसिपल डॉ. बर्खा गुप्ता, सीनियर एडवाइजर डॉ. आर.के. सहगल, जनरल मैनेजर श्री एन. वारधराजन, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन श्री आर. दत्त तथा हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. वाई.सी. गुप्ता ने भी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं इस अवसर पर नदीश गुप्ता और चेयरमैन जनार्दन गुप्ता भी मौजूद रहे।




