एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
Trending

रामलीला मैदान में हड़कंप: दशहरे की तैयारियों के बीच गिरे रावण और मेघनाथ के पुतले

अंकित गुप्ता /समय दिन (Ujagarkhabar.in)

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दशहरा पर्व की तैयारियों के बीच तेज हवाओं ने रावण और मेघनाथ के विशाल पुतलों को गिरा दिया।

घटना इतनी अचानक हुई कि मैदान में मौजूद लोग कुछ पल के लिए घबरा गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और पुतलों को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा।

रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने तुरंत क्रेन मंगवाकर पुतलों को दोबारा खड़ा करवा दिया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई और दशहरा (2 अक्टूबर) की तैयारियां फिर से पटरी पर लौट आईं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दशहरा पर्व को लेकर शहर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। लेकिन मंगलवार सुबह चली तेज हवाओं ने लोगों को रोमांच और डर दोनों का अनुभव करा दिया।

Related Articles

Back to top button
Shares