एक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरप्रशासनहापुड़

हापुड़ में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई: रामलीला ग्राउंड बनेगा अस्थायी व्यापारियों का नया ठिकाना

अंकित गुप्ता/ समय दिन /पूरा पढ़ें(ujagarkhabar.in) हापुड़: आज दिनांक 19 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी महोदय से गोल मार्केट, कोठी गेट, कसेरा बाजार व चंडी रोड के व्यापारी तथा स्थानीय निवासियों ने मुलाकात की। इस बैठक में नगर पालिका के पदाधिकारी और रामलीला समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

व्यापारियों व आम जनता ने अतिक्रमण की समस्या को सामने रखा। जिलाधिकारी महोदय ने पूरी गंभीरता से इस समस्या को समझा और नगर पालिका को आदेशित किया कि जल्द से जल्द बाजारों से अतिक्रमण हटाया जाए।

समाधान के रूप में यह निर्णय लिया गया कि जितने भी ठेले और अस्थायी दुकानदार हैं, उन्हें रामलीला ग्राउंड में स्थानांतरित (विस्थापित) किया जाएगा। इसके लिए रामलीला समिति और नगर पालिका के बीच अनुबंध कराया जाएगा।

अनुबंध के उपरांत सभी अस्थायी व्यापारी रामलीला मैदान में ही अपना कार्य करेंगे। इसके पहले मानदी कराई जाएगी और नोटिस चस्पा किए जाएंगे, जिनमें स्पष्ट लिखा होगा कि निश्चित तिथि के बाद कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के आगे अतिक्रमण नहीं करेगा।

दुकानदारों की हद का रेखांकन (मार्किंग) किया जाएगा। यदि कोई व्यापारी रेखांकन से आगे दुकान लगाता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना वसूला जाएगा इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button
Shares