एक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरप्रशासनराष्ट्रीयहापुड़
Trending

राष्ट्रीय लोक अदालत के पिछले रिकॉर्ड हूए ध्वस्त, रिकॉर्ड 1,78,221 मामले हुए निस्तारित।

पुष्पेंद्र कुमार 

हापुड़ । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में मलखान सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्धाटन फीता काटकर, दीप प्रज्ज्वलित कर, माँ सरस्वती की प्रतिमा का पुष्पार्चन तथा माल्यार्पण कर किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में गुरप्रीत सिंह बावा पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हापुड़, विपिन कुमार,अपर जिला जज-प्रथम, हापुड़ डॉ० रीमा बंसल अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, डा० ब्रह्मपाल सिंह,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हनी गोयल,अपर जिला जज (विशेष) एससी/एसटी एक्ट, हापुड़ उमाकान्त जिंदल,अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश (पोक्सो अधिनियम),प्रथम, हापुड़, अपर जिला जज द्वितीय ग्यानेन्द्र सिंह यादव, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम, मिताली गोविंद राव, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय द्वितीय, विरेश चन्द्रा तथा समस्त न्यायालय के पीठासीन न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण, बैंक के अधिकारीगण तथा वादकारीगण उपस्थित रहें।

इस संबंध में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ डा० ब्रह्मपाल सिंह द्वारा जानकारी दी गयी कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों द्वारा 6348/- वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में जिला जज मलखान सिंह द्वारा 7 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 4800/- रू० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, हापुड़ डॉ० विदुषी सिंह द्वारा 72 वादों का निस्तारण किया गया, जिनमें से 7 जोड़ों को सुखमय जीवन व्यतीत करने हेतु न्यायालय कक्ष से विदा किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हापुड़ श्री गुरप्रीत सिंह बावा द्वारा 68 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 1,85,53,000/- रूपये का सेटलमेंट किया गया। अपर जिला जज प्रथम, विपिन कुमार द्वितीय द्वारा 244 वादों का निस्तारण किया गया एवं 8000/-रु० का सेटलमेंट किया गया। अपर जिला जज विशेष (एससी/एसटी)अधिनियम, हनी गोयल, द्वारा 12 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 3000/- रूपये का सेटलमेंट किया गया। अपर जिला जज विशेष पोक्सो अधिनियम, हापुड, उमाकान्त जिन्दल द्वारा 07 वादों का निस्तारण किया गया एवं 10,000/- रु० का सेटलमेंट किया गया। ग्यानेन्द्र सिंह यादव अपर जिला जज द्वितीय द्वारा 02 वाद का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज पोक्सो द्वितीय डा० रीमा बंसल द्वारा 04 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 4,00,000/- रू० का सेटलमेंट किया गया। अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम, मिताली गोविंद राव द्वारा 11 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 10500/- रु० का अर्थदण्ड वसुल किया गया। बिरेश चन्द्रा अपर जिला जज/एफ.टी.सी. द्वितीय द्वारा 4 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 1200500/- रु० का सेटलमेंट किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, डा० ब्रह्मपाल सिंह द्वारा 3606 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 277330/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (सी0डि0), प्रथम प्रीति मोगा द्वारा 15 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 3157050/- की बावत उतराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। सिविल जज (सी0डि0), द्वितीय, रवि कुमार द्वारा 20 वादों का निस्तारण किया गया, मु० 1419458/- रूपये का सेटलमेंट किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुनील शेखर द्वारा 835 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 760000/- रूपये का सेटलमेंट एवं 29580/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (सी0डि0), एफ.टी.सी, सौनाली रत्ना द्वारा 1 वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज (जू०डि०) प्रथम,श्रीमति बिंदिया भटनागर, द्वारा 8वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 86569रु० का सेटलमेंट किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, प्रतिभा भाग्यश्री द्वारा 503 वादों का निस्तारण किया गया, मु० 1750000/- रूपये का सेटलमेंट किया गया एवं मु० 21300/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू0डि0) द्वितीय, विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा 11 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें मु० 69720/- रूपये का सेटलमेंट किया गया। सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, गढ़मुक्तेश्वर वर्तिका सहलत द्वारा 174 वादों का निस्तारण किया गया एवं मु० 13000/- रूपये का सेटलमेंट किया गया एवं मु० 5070/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर धर्मेन्द्र कुमार भारती द्वारा 240 वादों का निस्तारण किया गया एवं जिसमें मु० 7230/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय धौलाना श्री धम्म कुमार सिद्धार्थ द्वारा 54 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 12250/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जू०डि०) प्रथम, श्री तन्वी सिंह द्वारा 163 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 16329389/- का सेटलमेन्ट किया गया एवं 31610/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जू०डि०) द्वितीय, हापुड श्री दीपक गौतम द्वारा 183 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 260000/- रु० का सेटलमेंट किया गया एवं 19210/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू०डि०) त्वरित न्यायालय प्रथम, सुश्री आभा द्वारा 41 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 10,00,000/- रु० का सेटलमेंट किया गया एवं 11300/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू०डि०) त्वरित न्यायालय, द्वितीय श्रीमति नेहा चौधरी द्वारा 63 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 5,23,000/- रु० का सेटलमेंट किया गया एवं 18,800/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डा० ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा नियत वादों में से विभिन्न प्रकार के 527 प्री-लिटिगेशन वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर अकंन 10,57,18,000/- रूपये की धनराशि का सेटलमेंट किया गया। जनपद के राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्रकार के 171346 मामलों का निस्तारण किया गया।

इस प्रकार जनपद में कुल 1,78,221 मामलों का निस्तारण कर अंकन 15,01,34,666/- रूपये (पन्द्रह करोड़ एक लाख चौत्तीस हजार छह: सौ छियासठ मात्र ) का सैटिलमेंन्ट किया गया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डा० ब्रह्मपाल सिंह ने लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए समस्त न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासन पुलिस व बैंक अधिकारीगण एवं समस्त कर्मचारीगण का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
Shares