एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
Trending

28 सितंबर को सिंभावली बनेगा किसान शक्ति का केंद्र, 25 हज़ार किसानों के बीच गूंजेगी स्वाभिमान महापंचायत

अंकित गुप्ता /समय दिन (Ujagarkhabar.in)

हापुड़। शहीदे-आज़म सरदार भगत सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर 28 सितंबर 2025 को किसान डिग्री कॉलेज सिंभावली (हापुड़) में सुबह 10 बजे से किसान मज़दूर स्वाभिमान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन की जानकारी राष्ट्रीय किसान मज़दूर संगठन के प्रदेश महासचिव चौधरी वीरपाल सिंह और संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मुकुल कुमार त्यागी ने संयुक्त रूप से दी।

महापंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वी.एम. सिंह, संजय नाथ सिंह (लाल बहादुर शास्त्री के नाती), पूर्व डीजीपी सुल्तान सिंह, किसान नेता व पूर्व सांसद राजू शेट्टी, संयुक्त राष्ट्र महासभा में कृषि सलाहकार डॉ. बी.आर. पाटिल, डॉ. ऋचा सूद (बेस्ट प्रिंसिपल अवॉर्ड व वर्ल्ड गोल्ड मेडल विजेता), सुनील सरदार (शरद जोशी के साथी), नरेश सिरोही (पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा), कप्तान विनोद खाप चौधरी, विवेक चौहान खाप चौधरी, बृजपाल सिंह खाप चौधरी और सुरेंद्र सिंह तोमर (तोमर खाप) सहित कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे।

इस महापंचायत में 20 से 25 हज़ार किसानों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध यूट्यूब और टीवी कलाकार ज्ञानेंद्र सरधाना एंड पार्टी अपनी रागिनी प्रस्तुति से किसानों का उत्साह बढ़ाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष तरुण चौधरी, जिला सचिव रोहित सिवाल, ब्लॉक सचिव मोहित चौधरी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी भी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
Shares