मतदान अधिकार छीनना बर्दाश्त नहीं” – सपा का हापुड़ में ज़ोरदार धरना

अंकित गुप्ता /पुष्पेंद्र कुमर (ujagarkhabar.in)
हापुड़: जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर और महिला सभा जिला अध्यक्ष रेशमा यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह 10:30 बजे ज़ोरदार धरना-प्रदर्शन किया। शांतिपूर्ण तरीके से ज़िलाधिकारी हापुड़ के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को मांगपत्र भेजा गया।
इस मौके पर पुरुषोत्तम वर्मा एडवोकेट, इकबाल कुरेशी, अय्यूब सिद्दीकी, संजय गहलोत, ललित सिंह, महेश तोमर, रेशमा यादव, रूबी यादव, यशी यादव, सुषमा तोमर, प्रीति रानी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और प्रदर्शन को सफल बनाया।
सपा नेताओं ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में पिछड़े वर्ग के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए।
सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा दाखिल किए गए 18,000 शपथपत्रों की अब तक कोई जांच नहीं की गई।
18 अगस्त 2025 को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन शपथपत्रों से ही इंकार कर दिया, जो लोकतंत्र पर सीधा हमला है।
सपा की प्रमुख मांगें
1. 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी की जांच हो।
2.18,000 शपथपत्रों की जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
3. हरियाणा भिवानी में शिक्षिका मनीषा हत्याकांड की CBI जांच हो और दोषियों को फांसी दी जाए।
सख़्त सवाल
“अगर मतदाता सूची में नाम काटते समय मृतक प्रमाणपत्र लगाए गए थे, तो वे कहाँ हैं?”
“अगर गड़बड़ी नहीं हुई, तो चुनाव आयोग को इतने साल सफाई देने में क्यों लग गए?”
महिला सभा का तीखा वार रेशमा यादव ने कहा “मतदान अधिकार जनता का सबसे बड़ा हक है। इसे छीनने की किसी भी साज़िश को समाजवादी पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।”




