किसानों की समस्याओं पर गरजी भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत, चेतावनी – जल्द नहीं हुआ समाधान तो होगा बड़ा आंदोलन!

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in)
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत गुरुवार को जिला मुख्य कैम्प कार्यालय पर जोरदार अंदाज़ में आयोजित हुई। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी रामबीर सिंह ने की जबकि संचालन पंडित विनोद शर्मा ने संभाला।
इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने सरकार और प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि –
किसानों का गन्ना भुगतान लंबे समय से लटका हुआ है, जिससे किसान आर्थिक संकट में जीने को मजबूर हैं। यदि बकाया भुगतान जल्द नहीं किया गया तो भाकियू टिकैत सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी।
किसानों की जमीन की फर्द में लगातार गड़बड़ियां की जा रही हैं। नामों की गलतियां तुरंत न सुधारी गईं तो आंदोलन की तैयारी होगी।
ग्रामीण इलाकों में जबरन लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का किसान खुलकर विरोध करेंगे। यदि किसी भी किसान के घर ज़बरन मीटर लगाया गया तो भाकियू उग्र आंदोलन करेगी।
खेतों को आवारा पशुओं से भारी नुकसान हो रहा है। आवारा गौवंश को तुरंत गौशालाओं में भेजा जाए वरना किसान अब चुप नहीं बैठेंगे।
इस मौके पर दर्जनों किसान-मजदूर नेता मौजूद रहे जिनमें जिला प्रवक्ता कुंवर खुशनूद, हाजी नासिर, माजिद चौधरी, कैप्टन राजेश चौधरी, हरेंद्र सिंह बाना, अरुण कुमार, जसवंत सिंह, चौधरी जन्म सिंह, सुंदर सिंह गुर्जर, नेहा त्यागी, कल्पना, पूनम शर्मा, सरिता, ममता शर्मा, सुदेश पाल, मुनव्वर अली, सद्दाम तोमर, रेहान, अफजाल, अंकित त्यागी, डॉक्टर नवीन त्यागी, कुलदीप त्यागी, मोहिनी शर्मा, रोशनी सैफी समेत जिले के सैकड़ों पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।
किसानों ने साफ कहा – अब और नहीं सहेंगे अन्याय!
भाकियू टिकैत ने पंचायत से स्पष्ट संदेश दिया है कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की रणभेरी बजाई जाएगी।




