Blogदिल्ली एनसीआरराजनीतिहापुड़
Trending

लायंस क्लब हापुड़ सुप्रीम द्वारा रॉयल पैलेस में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन

अंकित गुप्ता/पुष्पेंद्र कुमार (ujagarkhabar.in) हापुड़। लायंस क्लब हापुड़ सुप्रीम के तत्वावधान में तीज महोत्सव का आयोजन रेलवे रोड स्थित रॉयल पैलेस में पारंपरिक उल्लास और रंगारंग वातावरण में संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विनीत गुप्ता ने की और मंच का संचालन डा. अनिल बाजपेई एवं डा. आराधना बाजपेई ने संयुक्त रूप से किया महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण रहा तीज क्वीन चयन, जिसमें अनीता सिंघल को तीज क्वीन और रेखा गोयल को फर्स्ट रनर अप चुना गया मनोरंजक खेलों में म्यूजिकल चेयर में आकांक्षा प्रथम एवं पंखुड़ी गोयल द्वितीय, वन-टू गेम में गुंजन प्रथम एवं श्रेया जिंदल द्वितीय रहीं। सिक्का खेल में डा. आराधना बाजपेई प्रथम तथा श्वेता गोयल द्वितीय रहीं। जेंट्स गेम में सरदीप चौधरी और संजीव सिंहल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अन्य गेम में संजीव सिंहल प्रथम अतुल अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों, गीतों, नृत्यों और श्रृंगार के साथ तीज की सांस्कृतिक गरिमा को जीवंत किया। विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

अध्यक्ष विनीत गुप्ता ने कहा, “तीज भारतीय संस्कृति का गौरवशाली पर्व है, जो नारी शक्ति, सौंदर्य और श्रद्धा का उत्सव है। ऐसे आयोजन हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं।”

सचिव सुमित गोयल ने कहा, “तीज महोत्सव केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और पारिवारिक भावनाओं को जोड़ने वाला अवसर है।”

 

संयोजक श्री संजीव गुप्ता ने कहा, “लायंस क्लब सामाजिक और सांस्कृतिक दोनों ही क्षेत्रों में सक्रिय है। इस आयोजन से हमारी सांस्कृतिक पहचान सशक्त होती है।”

डा. अनिल बाजपेई ने कहा, “तीज स्त्रीत्व का उत्सव है, जिसमें नारी का सौंदर्य, शक्ति और समर्पण प्रकट होता है। यह पर्व आत्मा को आनंद और समाज को संस्कार देता है।

डा. अराधना बाजपेई ने कहा, “तीज पर्व नारी की आंतरिक शक्ति, प्रकृति प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है। यह पर्व झूले, हरियाली और श्रृंगार के साथ जीवन को नई ऊर्जा देता है।”

श्री अभिषेक सिंहल ने कहा, “ऐसे आयोजन आधुनिकता में भी परंपराओं की सुगंध बनाए रखते हैं। महिलाओं की भागीदारी उत्सव का वास्तविक सौंदर्य है।”

डा. आनंद प्रकाश ने कहा,” तीज पर्व नारी के श्रद्धा, सौंदर्य और जीवन के रंगों का उत्सव है। इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।”

मनोज गोयल ,नीरज अग्रवाल,संजीव सिंहल, ललित जिंदल अशोक मित्तल,शैलेश सिंहल, ललित गोयल, अतुल शर्मा,अतुल अग्रवाल, गोपाल गर्ग,प्रमोद जिंदल, रामकृष्ण, उपस्थित , रहे।

Related Articles

Back to top button
Shares