एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
Trending

हापुड़ में खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी, बुलंदशहर रोड पर बिना लाइसेंस चल रही “न्यू नाहरी दरबार” दुकान सील

अंकित गुप्ता /समय दिन (Ujagarkhabar.in)

हापुड़। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलंदशहर रोड स्थित न्यू नाहरी दरबार नाम की दुकान को सील कर दिया। टीम को सूचना मिली थी कि यह दुकान बिना लाइसेंस और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना चल रही है।

कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि बिना लाइसेंस खाद्य व्यवसाय चलाना पूरी तरह गैरकानूनी है, और इस तरह के प्रतिष्ठान उपभोक्ताओं की सेहत के लिए खतरा साबित हो सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मौके पर दस्तावेज़ मांगे गए लेकिन दुकान मालिक कोई वैध लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने दुकान को तुरंत सील कर दिया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि हापुड़ और आसपास के क्षेत्रों में इस तरह के अवैध प्रतिष्ठानों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि वे सिर्फ लाइसेंस प्राप्त और मानक के अनुरूप दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें।

Related Articles

Back to top button
Shares