राशन कार्ड में बड़ी सफाई, फर्जी ,मृतक और अमीर लोगों होंगे बाहर

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in) उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन व्यवस्था) में पारदर्शिता लाने और सही पात्र लोगों तक ही सुविधा पहुँचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।
खाद्य रसद विभाग के पोर्टल पर अपात्र लोगों का डाटा सामने आया है।
जिनमें – 2 लाख से ज्यादा सालाना आय वाले: 8647 परिवार
3 लाख से ज्यादा सालाना आय वाले: 7550 परिवार
25 लाख से ज्यादा टर्नओवर वाले: 85 परिवार
डुप्लीकेट राशन कार्ड धारक: 1767
12 महीने से राशन न लेने वाले: 1005 लोग
पीएम किसान में 5 एकड़ से ज्यादा जमीन वाले: 1125 किसान
100 साल उम्र दिखाने वाले: 11
हल्की गाड़ी (LMV) धारक: 2967 लोग
कुल मिलाकर 33,369 अपात्र लाभार्थियों की सूची मिली है।
अब जिलाधिकारी की टीम इसका सत्यापन और डिलीट करने का काम करेगी। अब तक जिले में 48,995 फर्जी/मृतक/अपात्र यूनिट्स डिलीट की जा चुकी हैं।
सरकार ने साफ कहा है सभी राशन कार्डधारक 31 अगस्त 2025 से पहले अपने नजदीकी उचित दर विक्रेता (दुकानदार) के पास जाकर ई-केवाईसी कराए नहीं तो राशन कार्ड से नाम हट सकता है।




