यूपी में पत्रकारों को मिलेगा अपना घर – UPJA की बड़ी पहल

अंकित गुप्ता /समय दिन (Ujagarkhabar.in)
हापुड़: पत्रकारों के लिए राहत की खबर आई है। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (UPJA) ने हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण से मांग की है कि पत्रकारों को भी आवासीय योजनाओं में प्लॉट और मकान दिए जाएं।

यूपीजेए के जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, लेकिन आर्थिक परिस्थितियों के चलते उनके पास सुरक्षित और स्थायी आवास नहीं होता। एसोसिएशन ने मांग की है कि सरकार पत्रकारों के लिए विशेष कोटा तय करे, ताकि वे अपने परिवार संग सम्मानजनक जीवन जी सकें।
इस मौके पर भरत गुप्ता, नवीन गौतम, अवनीश पाल, सुशील शर्मा, अनुज सिंह, नदीम नकवी, शाहरुख खान सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
अगर सरकार इस पहल को मंजूरी देती है तो यह पत्रकारों के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव साबित होगा।




