हापुड़
Trending

ग्राम पंचायत असौड़ा में वार्ड न.15 से मो० साकिब राणा ने ठोकी दावेदारी

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in)

आप करोगे समर्थन, मैं करूंगा परिवर्तन” नारे के साथ मैदान में उतरने का ऐलान

जनपद हापुड़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत असौड़ा में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में वार्ड न.15 से मेम्बर पद हेतु भावी उम्मीदवार मो० साकिब राणा ने अपनी दावेदारी का ऐलान किया है।

मो० साकिब राणा ने कहा कि वे जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास को ही अपना प्रमुख उद्देश्य मानते हैं। उन्होंने अपने समर्थकों के बीच घोषणा करते हुए कहा – “आप करोगे समर्थन, मैं करूंगा परिवर्तन।

जनता से अपील

मो० साकिब राणा ने अपने वार्ड के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस चुनाव में उन्हें मौका दें। उन्होंने कहा कि वे अपने वार्ड के भाई, दोस्त और बेटे की तरह हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड के अंदर जो भी वादे किए जाएंगे, उन्हें पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

विकास और जनहित प्राथमिकता

साकिब राणा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता वार्ड के अंदर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना, युवाओं और महिलाओं के हितों की रक्षा करना तथा हर वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान करना होगा। उन्होंने लोगों से वादा किया कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिलता है तो वे क्षेत्र को एक आदर्श वार्ड बनाने की दिशा में काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button
Shares