एक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़
Trending

देव नन्दिनी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में चिकित्सा तकनीक के माध्यम से उत्पन्न हुए बच्चो के बीच केक काट कर मनाई खुशी

अंकित गुप्ता/ पुष्पेंद्र कुमार (ujagarkhabar.in)

देवनदी हॉस्पिटल में मनाया गया विश्व आईवीएफ दिवस

हज़ारो निराश परिवारों में बच्चो की गूंज रही है किलकारियां-डॉक्टर विमलेश शर्मा

हापुड़ । देवनदी हॉस्पिटल में विश्व आई वी एफ दिवस पर क्षेत्र की जानी-मानी प्रजनन विशेषज्ञ डा० विमलेश शर्मा के संरक्षण में संचालित देव नन्दिनी टैस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में चिकित्सा तकनीक के माध्यम से उत्पन्न हुए बच्चे और उनके माता-पिता के बीच केक काट कर मनाई खुशी मनाई गई। इस दौरान बच्चों के माता-पिता के आंखों में आंसू के साथ चेहरे पर खुशी दिखाई दी और बच्चों के माता-पिता ने डॉक्टर विमलेश शर्मा आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा। तो वहीं डॉ. विमलेश शर्मा ने मीडिया से बताया कि विश्व आई वी एफ दिवस हर साल 25 जुलाई को मनाया जाता है सन् 1978 में आई वी एफ तकनीक से लुईस ब्राउन नामक प्रथम बच्ची के प्रथम सफल जन्म के बाद से प्रजनन चिकित्सा में हुई प्रगति को मान्यता दी।

इन विट्रो फर्टिलाईजेशन (आई वी एफ / टेस्ट ट्यूब बेबी) उन अनगिनत दम्पतियों के लिए आशा की किरण है जो संतान की तलाश में निराशा के अँधेरे में भटक रहे हैं। बांझपन एक ऐसी स्थिति है जो 12 माह या उससे अधिक समय तक नियमित असुरक्षित यौन सम्बन्ध के बाद भी गर्भ धारण न कर पाने पर मानी जाती है। यह स्थिति पुरुष और महिला दोने के प्रजनन तंत्र में देखि जा सकती है और दुनिया भर में करोडो लोगो को प्रभावित करती है। एक नियंत्रित प्रयोगशाला में शरीर के बाहर अंडे और शुक्राणु का संयोजन किया जाता है। फिर, भ्रूण को प्रयोगशाला में ब्लास्टोसिस्ट स्तर तक विकसित किया जाता है। तत्पश्चात, इसे गर्भाशय में स्थानांतरित किया जाता है, जहाँ आरोपण और गर्भधारण की सम्भावनाये बढ़ जाती हैं। चिकित्सा क्षेत्र में आई वी एफ जैसी उन्नत तकनीक का स्थानीय स्तर पर हापुड़ में देव नन्दिनी टैस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के माध्यम से उपलब्ध होना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है, जहाँ पिछले 10 वर्षों में सफलता की अनेको कहानियां लिखी जा चुकी है। देव नन्दिनी टैस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के सौजन्य से क्षेत्रीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के हज़ारो निराश परिवारों में बच्चो की किलकारियां गूँज रही है। इस अवसर पर देव नन्दिनी हॉस्पिटल के चेयरमैन डा० श्याम कुमार, डा० विमलेश शर्मा, डा० गोविन्द सिंह,अशोक कुमार सिंह, ममता, प्रियंका रानी, कु० शानू, कु० शाहरुना एवं देव नन्दिनी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर एवं देव नन्दिनी हॉस्पिटल परिवार के समस्त समर्पित सदस्य व स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Shares