Blogदिल्ली एनसीआरहापुड़
Trending

गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण करने वाली कंपनी एल&टी लिमिटेड प्लांट के पास कटिंग स्क्रैप गायब करने वाली चार महिलाएं पुलिस हिरासत में।

पुष्पेंद्र कुमार

 

हापुड़ । गढ़मुक्तेश्वर सिंभावली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण पर ओवर ब्रिज का कार्य करने वाली एल&टी लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों की शिकायत पर प्लांट के पास कटी स्क्रैप गायब करने वाली चार महिलाओं को पुलिस के द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ जारी।

बता दे कि सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंभावली गांव के पास से होकर गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर ओवर ब्रिज पुल का निर्माण करने वाली एल&टी लिमिटेड कंपनी के द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते वहां पर कूड़ा करकट चुगने के नाम पर कटी फटी स्क्रैप को गायब करने वाली चार महिलाओं को एलएनटी कंपनी के कर्मचारी अनुरागचंद श्रीवास्तव के द्वारा पीआरबी 112 पर कॉल करने के दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने एल&टी कर्मचारी की तहरीर के आधार पर चार महिलाओं को हिरासत में लिया है। एल&टी कर्मचारी अनुरागचंद श्रीवास्तव का कहना है कि इन महिलाओं को प्लांट के पास चोटी-चोटी कटी हुई स्क्रैप के पास संदिग्ध अवस्था में घूमने को लेकर पहले भी कई बार मना किया जा चुका है।लेकिन यह महिलाएं नहीं मानती हैं। जिससे परेशान आकर लेकर उन्होंने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Back to top button
Shares