एक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआर
Trending

किसान पंचायत में गरजे एकलव्य सिंह सहारा,हमें पिछले धरने की तरह आश्वासन नहीं,लिखित कार्यवाही चाहिए

अंकित गुप्ता/ पुष्पेंद्र कुमार (ujagarkhabar.in) हापुड़ मंडी में किसानों की पंचायत का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा प्रदेश उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह सहारा ने किया। पंचायत के अध्यक्ष प्रदेश सचिव उदयवीर उपस्थित हुए तथा मंच का संचालक शेखर चौधरी ने किया और किसानों ने अपनी समस्याओं से जुड़ी आठ सूत्रीय मांग पत्र सचिव नीलिमा गौतम को सौंप अवगत कराया कि मंडी परिसर में स्थायी हेल्पडेस्क स्थापित कर किसानों को 6आर मॉडल की जानकारी दी जाए, मंडी में अवैध आढ़त वसूली बंद की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो, गलत तोल पर नियंत्रण हो, सरकारी मक्का क्रय केंद्र की स्थापना की जाए, डीएपी की शीघ्र रैकिंग कराई जाए क्योंकि किसान टीएसपी से असंतुष्ट हैं,मंडी में मूलभूत पेयजल, शौचालय, और सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और कर्मचारियों को लिखित निर्देशित किया जाए।रात्रिकालीन में संदिग्ध ड्रोन की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। जो एक बड़ी चिंता की विषय हैं। पुलिस प्रशासन इसमें जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए। ग्राम ग़ज़ालपुर मे बाढ़ के कारण टूटे पुल का कार्य जल्द शुरू किया जाए। इससे बिगास, ददयारा, श्यामपुर, पटना, मुरादपुर, जरोठी जैसे गांवों के लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है साथ ही एकलव्य सिंह सहारा ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पिछले धरने की तरह आश्वासन नहीं, लिखित कार्यवाही चाहिए। जिला हमारा हैं और मंडी किसानों की है और हम अपने हक के लिए संघर्ष करते रहेंगे। अगर किसान, मजदूर या छोटा व्यापारी परेशान होगा तो मेरा वादा हैं प्रशासन सरकारी कर्मचारी चैन से नहीं बैठ सकेगा। इस अवसर पर मंडी सचिव नीलिमा गौतम ने किसानों के किसानों को उचित मूल्य देने के लिए बीच पहुँचकर आश्वासन दिया कि कुछ आदेश आज ही जारी कर दिए जाएंगे और अन्य बिंदुओं पर उच्चाधिकारियों से वार्ता कर यथाशीघ्र कार्यवाही की जाएगी, किसानों द्वारा दिया गया फ़ीडबॉक्स लगवा दिया गया हैं और हेल्प डेस्क का भी स्थान सुनिश्चित कर दिया गया हैं। पंचायत के दौरान मंडल सचिव यशवीर सिंह ने किसानों को भाकियू टिकैत की सदस्यता ग्रहण करवाई। पंचायत के दौरान भारी संख्या में ग्रामीण के साथ लोकेश प्रधान, पोदन प्रधान, शोकीन प्रधान, शाहरुख प्रधान, भगत राम, विनय बाना, अमित चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, सूर्यवीर सिंह, कालू पावटी, डॉ मतलूब, आज़ाद तोमर, विनोद धालीवाल, सुनील टाइगर, रिंकू त्यागी, मोनू फौजी, जगशरण सैनी, धर्मेंद्र चौधरी, ममता शर्मा एवं समस्त युवा साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Shares