सदरपुर की पाठशाला में ज्ञान की चमक, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा – शिक्षा का नया अध्याय

अंकित गुप्ता/ समय दिन /पूरा पढ़ें(ujagarkhabar.in)
जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर में पत्रकार रविन्द्र सिंह तोमर द्वारा संचालित “सदरपुर की पाठशाला” के सौजन्य से अगस्त 2025 में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में नन्हें बच्चों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित किया गया।
युवा नेता अवनीश चौहान रहे मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम में गढ़मुक्तेश्वर से पहुंचे क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता अवनीश चौहान का गांव के सम्मानित बुजुर्गों ने महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया अवनीश जी ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और ग्रामवासियों का आभार जताते हुए कहा “इतना प्यार, आशीर्वाद और मान-सम्मान मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।”
शिक्षा ही असली बदलाव – नगेंद्र सोम
वहीं भाजपा नेता नगेंद्र सोम (जखेड़ा रहमतपुर) ने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए कहा “यह कदम किसी के जीवन का अंधकार दूर कर उजाले की ओर ले जाने वाला मिशन है।”उन्होंने सदरपुर की पाठशाला के प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
प्रतियोगिता परिणाम /प्रतियोगिता को दो वर्गों ग्रुप ए और ग्रुप बी में बांटा गया

ग्रुप A विजेता
🥇 प्रथम – प्रद्युम्न तोमर
🥈 द्वितीय – शगुन तोमर
🥉 तृतीय – प्रिंस तोमर
ग्रुप B विजेता
🥇 प्रथम – लक्ष्य तोमर
🥈 द्वितीय – मीरा तोमर
🥉 तृतीय – राधा तोमर

सदरपुर की पाठशाला – शिक्षा का मिशन

रविन्द्र सिंह तोमर ने सदरपुर की पाठशाला नामक अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत कक्षा 5 से 12 तक के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। यहां बच्चों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि UPSC स्तर तक की तैयारी और सही दिशा देने पर फोकस किया जाता है।
मौजूद सम्मानित व्यक्तित्व:-
कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर मोमराज सिंह तोमर ने की। साथ ही मंच पर नगेंद्र सोम, ऋषिपाल सिंह तोमर (पूर्व प्रधान), मनोज प्रधान, अर्पण तोमर, रवि तोमर, सुनील तोमर, ठाकुर जयवीर सिंह सोम, सतपाल तोमर, शिवा तोमर, अनिल सोम, देवराज बाबू, नरेश प्रजापति (भाजपा नेता), राहुल तोमर, अशोक कुमार, सौरभ तोमर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




