एक्सक्लूसिव खबरेंक्राईमप्रशासनहापुड़
Trending

हापुड़ में खौफनाक मर्डर! चेहरा जलाया – खेत में पड़ा मिला नोचा हुआ शव

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in) हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। थाना देहात क्षेत्र की काली नदी के पास खेत में युवक का ऐसा शव मिला जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए।

शव का चेहरा पूरी तरह जला हुआ था – मानो कातिल ने पहचान छुपाने के लिए दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी हों। यही नहीं, लाश को जंगली जानवरों ने बुरी तरह नोच डाला जिससे हालात और खौफनाक हो गए।

खबर फैलते ही गांव में सनसनी मच गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने शुरू कर दिए। शव देखने पर एक परिवार ने आशंका जताई कि यह उनके बेटे मनवीर का हो सकता है, लेकिन पुलिस का कहना है कि डीएनए जांच के बाद ही राज़ पूरी तरह से खुलेगा।

फिलहाल, यह वारदात पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर चुकी है। हर कोई यही सवाल कर रहा है – आखिर कौन है वो बेरहम कातिल जिसने हत्या कर सबूत मिटाने की ऐसी खौफनाक साजिश रची?

Related Articles

Back to top button
Shares