एक्सक्लूसिव खबरेंक्राईमदिल्ली एनसीआरप्रशासनहापुड़
Trending

हापुड़ में गोलियों की गूंज – हिस्ट्रीशीटर अतुल त्यागी पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची जान

अंकित गुप्ता/ समय दिन /पूरा पढ़ें (ujagarkhabar.in) हापुड़ देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड पर उस समय अफरातफरी मच गई जब कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अतुल त्यागी पर गोलियां चला दी गईं।

चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर अचानक बाइक से आए और देखते ही देखते फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में भगदड़ मच गई।

पुलिस के अनुसार, हमले के पीछे पुरानी रंजिश और आपसी विवाद की कहानी है। बताया जा रहा है कि हमलावर वही लोग थे जो पहले भी अतुल के साथ मुकदमों में सहअभियुक्त रह चुके हैं।

फायरिंग में अतुल त्यागी को मामूली खरोंचें आईं और उन्हें देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हालत सामान्य बताई जा रही है।

गौरतलब है कि अतुल त्यागी हापुड़ नगर का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ 17 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज वारदात से पर्दा उठेगा और हमलावर सलाखों के पीछे होंगे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button
Shares