हापुड़ में बसपा की नई ताक़त! केपी सिंह बोले– 2027 में बहन मायावती होंगी CM

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in)
हापुड़। रामलीला ग्राउंड स्थित बसपा जिला कार्यालय में शनिवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एडवोकेट केपी सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन कर उत्साहपूर्वक स्वागत समारोह का आयोजन किया।
स्वागत समारोह के बाद जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वातावरण जय भीम और बसपा जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
एडवोकेट केपी सिंह ने कहा— बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय की विचारधारा पर चलते हुए समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़कर बहन जी के हाथों को मजबूत करूंगा। मेरा संकल्प है कि 2027 में बहन मायावती को प्रदेश की पाँचवीं बार मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुँचाना।
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती और शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे इस मौके पर बसपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।




