मजीदपुरा की टूटी सड़कें बनेंगी अब इतिहास – समाजसेवी इरफान सैफी की पहल पर चेयरमैन का बड़ा ऐलान

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in) हापुड़। मजीदपुरा वार्ड-39 की बदहाल सड़कों और सफाई संकट को लेकर आखिरकार जनता की आवाज़ उठी। पूर्व सभासद प्रत्याशी व समाजसेवी इरफान सैफी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नगर पालिका परिषद चेयरमैन श्रीपाल सिंह से मिला।
इरफान सैफी ने चेयरमैन को बताया कि गली नंबर-1 से 3 तक सड़कें इतनी टूटी हुई हैं कि आए दिन ई-रिक्शा पलट रहे हैं और लोग घायल हो रहे हैं। नाले और सफाई की लापरवाही से लोगों का जीना भी मुश्किल हो गया है।
इस पर चेयरमैन श्रीपाल सिंह ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा—
“वार्ड-39 की समस्याओं का तुरंत समाधान होगा। टूटी सड़कों की मरम्मत एक हफ्ते में शुरू कर दी जाएगी।”
जनता की आवाज़ को गंभीरता से सुनते देख, समाजसेवी इरफान सैफी और स्थानीय लोगों ने चेयरमैन का आभार जताया।





