एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनहापुड़
Trending

हापुड़ में जल संरक्षण को नई रफ्तार, वर्षा जल संचयन अभियान की हुई बड़ी शुरुआत

अंकित गुप्ता (Ujagarkhabar) हापुड़ जिले में जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण को मजबूती देने के उद्देश्य से शनिवार को विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने की। इस दौरान जल शक्ति अभियान के तहत “कैच द रेन” (वर्षा जल संचयन) अभियान की जन भागीदारी आधारित शुरुआत की गई।

बैठक में सामुदायिक स्तर पर जल संरक्षण को बढ़ावा देने और वर्षा जल संचयन को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर केंद्रीय भूजल बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ. आर.के. प्रसाद, मनरेगा उपायुक्त अनवर शेख, लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अंशु गौरव और भूगर्भ विभाग मेरठ की सहायक अभियंता अंकिता राय उपस्थित रहीं।

डॉ. आर.के. प्रसाद ने केंद्रीय भूजल बोर्ड द्वारा तैयार हापुड़ जिले का भूजल पुनर्भरण प्लान और भू-स्थानिक अनुप्रयोग केंद्र द्वारा तैयार ग्रामवार पुनर्भरण मानचित्र की जानकारी अधिकारियों को दी। यह मानचित्र जल शक्ति मंत्रालय से अनुमोदित है और जिले में जल संरक्षण कार्यों के लिए मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेगा।

बैठक में जल संरक्षण से जुड़े विभागों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण, पुराने जल स्रोतों के पुनर्जीवन और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वर्षा जल संचयन और भूजल पुनर्भरण से जिले में जल संकट की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता

Related Articles

Back to top button
Shares