Blogहापुड़
Trending

पहलगाव में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने स्थगित किए कार्यक्रम

पुष्पेंद्र कुमार

हापुड़ जनपद में पहलगांव में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए जिले में होने वाला पश्चिम क्षेत्र का सम्मेलन भी इसी कारण स्थगित कर दिया गया। इस सम्मेलन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि इस हमले से मानवता को बहुत बड़ा आघात पहुंचा है जिस प्रकार वहां लोगों का धर्म पूछ पूछ कर उनको गोली मारी गई यह सीधा-सीधा दर्शाता है कि पाकिस्तान का इस हमले में हाथ है दोषी कोई भी हो उसको बक्शा नहीं जाएगा मोदी सरकार इस हमले को लेकर के बहुत ही गंभीर है और पूरे भारतवासियों के साथ-साथ विदेशों तक में भी सभी में इसके प्रति विरोध है आज हम सभी शहीदों की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण करते हैं। इस श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष नरेश तोमर पश्चिम के महामंत्री हरिओम शर्मा पश्चिम के उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी योगेंद्र चौधरी सुमित पर्चा राहुल प्रजापति शमेंद्र त्यागी प्रफुल्ल सारस्वत पुनीत गोयल कपिल सिंघल अशोक बबली कुणाल चौधरी क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती वर्षा कौशिक क्षेत्रीय महामंत्री दीपमाला संतोषी महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉक्टर पायल गुप्ता डॉ नीलम हरेंद्र सिंह मालती भारती संगीता मित्तल छवि दीक्षित अलका निम पूनम सिंघल ईश्वरी सिसोदिया यशोदा शर्मा मंडल अध्यक्ष राखी शर्मा ममता शर्मा विनोद गुप्ता तरुण चौहान सुनील वर्मा संजय शर्मा अमित चौधरी जिनेंद्र चौधरी फैज अंसारी स्वाति मावी जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Shares