एक्सक्लूसिव खबरेंदिल्ली एनसीआरहापुड़
Trending

जिला सयुक्त चिकित्सालय में लगाया गया जागरूकता शिविर 

अंकित गुप्ता (ujagarkhabar.in) मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया शिविर का निरीक्षण 

हापुड़ 12 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी हापुड़ द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय दस्तोंई रोड हापुड़ में जिला संयुक्त चिकित्सालय की अधीक्षिका डॉ हेमलता सिंह की अध्यक्षता में एक सघन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह द्वारा शिविर में आए सभी लोगों को एड्स के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई एवं अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर12 अगस्त 2025 से अग्रिम दो माह की अवधि में 150 ग्राम पंचायत स्तरीय बैठक,2250 डोर टू डोर,10 महाविद्यालय,30 स्कूल आउट रिच प्रोग्राम 1रैली 2 लोक कला कार्यकर्म आदि कार्यक्रम करने की जानकारी दी तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं के विषय में आम जनमानस को बताया गया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील त्यागी ने आयोजित शिविर में जाकर निरीक्षण किया इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार गौतम श्रीमती संगीता रानी काउंसलर श्रीमती कमलदीप काउंसलर अशोक कुमार लैब टेक्नीशियन विपिन कुमार लैब टेक्नीशियन शैली रीना प्रीति आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
Shares