एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
Trending

आर्य समाज मंदिर में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी व अंतरंग सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

अंकित गुप्ता /समय दिन (ujagarkhabar.in)

हापुड़ आर्य समाज मंदिर में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी एवं अंतरंग सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह वैदिक परंपरा के अनुरूप संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ साप्ताहिक वैदिक मंगलकारी यज्ञ से हुआ, जिसमें यज्ञमान के रूप में समाज के प्रधान सुरेश सिंघल, मंत्री अमित शर्मा और कोषाध्यक्ष पवन आर्य सपत्निक उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने यज्ञ में आहुति अर्पित कर अपने कार्यकाल की सफलता और समाज के उत्थान की प्रार्थना की यज्ञ के उपरांत संध्या और वैदिक प्रवचन का आयोजन हुआ, जिसमें आर्य समाज हापुड़ के पुरोहित धर्मेन्द्र शास्त्री ने प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और अंतरंग सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया तथा संकल्प लिया कि वेदों को सर्वोच्च मार्गदर्शक मानते हुए सत्य, शुद्धाचार और सदाचार का पालन करेंगे, आर्य समाज और महर्षि दयानंद के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु तन, मन और धन से सहयोग देंगे, समाज से आडंबर, अंधविश्वास और कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करेंगे तथा सभी को साथ लेकर संगठन को सुदृढ़ बनाएँगे इस अवसर पर प्रधान सुरेश सिंघल, महिला प्रधान प्रतिमा भूषण, वरिष्ठ उप प्रधान चमन सिंह शिशोदिया, कनिष्ठ उप प्रधान सुरेन्द्र कबाड़ी और संजय शर्मा, मंत्री अमित शर्मा, महिला मंत्री रेखा गोयल, वरिष्ठ उप मंत्री परीक्षित आर्य, कनिष्ठ उप मंत्री राकेश गुप्ता और सुरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष पवन आर्य, महिला कोषाध्यक्ष श्रीमती राजनिभा आर्य, उप कोषाध्यक्ष श्री श्वेतांक आर्य, पुस्तकाध्यक्ष चौ. विजयपाल सिंह आर्य, उप पुस्तकाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, महिला पुस्तकाध्यक्ष सुषमा आर्य, महिला उप पुस्तकाध्यक्ष सुषमा गोयल, लेखा निरीक्षक मनमोहन आर्य तथा अधिष्ठाता (आर्य वीर दल) नवीन आर्य सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे अंतरंग सदस्य के रूप में डॉ. विकास अग्रवाल, अलका सिंघल, विजेंद्र गर्ग, संदीप आर्य, ममता आर्य, पुष्पा आर्य, सुंदर लाल आर्य, माया आर्य (आलोक), निधि आर्य, श्री मंगलसेन गुप्ता और राधा रमण आर्य ने भी शपथ ग्रहण किया।

समारोह के अंत में मंत्री अमित शर्मा ने प्रधान सुरेश सिंघल की और से सभी पदाधिकारियों, सम्मानित कर्मठ सदस्यों और समाज के शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और सभी से तन, मन, धन से सहयोग का आग्रह करते हुए एक सफल और मंगलमय कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं

Related Articles

Back to top button
Shares