एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
Trending

हापुड़: घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिलखुवा पुलिस की कार्रवाई

अंकित गुप्ता (Ujagarkhabar) हापुड़: पिलखुवा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

पुलिस के अनुसार, थाने में दर्ज मुकदमे के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) व 351(3) में वांछित आरोपी शोएब पुत्र मतीन, निवासी ग्राम कमालपुर, थाना पिलखुवा को कमालपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है।

आरोप है कि आरोपी ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जनपद में महिला अपराधों के मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Shares