एक्सक्लूसिव खबरेंहापुड़
Trending

हापुड़: दशहरे के रामलीला मैदान में पत्रकार पर हमला, जलपरी प्रदर्शनी में अश्लीलता का आरोप – सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

अंकित गुप्ता /समय दिन (Ujagarkhabar.in)

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र स्थित रामलीला ग्राउंड में दशहरे महोत्सव के दौरान मंगलवार रात बड़ा बवाल खड़ा हो गया।

पत्रकार संजय त्यागी जब मेले की कवरेज कर रहे थे, तभी जलपरी प्रदर्शनी के पास कुछ दबंगों ने उन्हें कवरेज से रोकते हुए गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, मेले में “जलपरी प्रदर्शनी” के नाम पर अश्लीलता परोसी जा रही थी, जिसका कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को दबंगों ने निशाना बनाया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। वहां मौजूद कैमरामैन ने पूरी घटना अपने मोबाइल में कैद कर ली और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घटना के बाद पत्रकार संघ और स्थानीय मीडिया कर्मियों में आक्रोश है। उनका कहना है –“कवरेज करना हमारा अधिकार है। जलपरी के नाम पर हो रही अश्लीलता को दबाने के लिए पत्रकारों के साथ अभद्रता लोकतंत्र और समाज दोनों के लिए शर्मनाक है।”

पत्रकारों ने सवाल उठाए हैं कि –

1.जब मंच पर मौजूद पत्रकार तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी?

2.मेले में अश्लीलता परोसने वालों को संरक्षण किसका है?

3.पुलिस प्रशासन और मेले की सुरक्षा समिति इस पर आंख क्यों मूंदे बैठी है?

पत्रकार संघ ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
Shares