एक्सक्लूसिव खबरेंक्राईमदिल्ली एनसीआरप्रशासनहापुड़
Trending

ठगों के शिकंजे से निकले 50 हज़ार – हापुड़ पुलिस बनी हीरो

अंकित गुप्ता/ समय दिन /पूरा पढ़ें (ujagarkhabar.in) साइबर ठगी पर हापुड़ पुलिस का बड़ा एक्शन – 50 हज़ार रुपये पीड़ित को वापस!

गढ़मुक्तेश्वर में साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित को हापुड़ पुलिस ने दिलाई बड़ी राहत। साइबर सेल की तेज़ कार्रवाई से ठगों द्वारा यूपीआई के ज़रिए उड़ाए गए पूरे ₹50,000 पीड़ित को बुधवार को वापस मिल गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित एजाउल्लाह अंसारी को यूपीआई फ्रॉड के ज़रिए ठगा गया था। बैंक प्रबंधन और साइबर टीम की मदद से ठगी का पैसा फौरन ट्रैक किया गया और रकम वापस दिलाई गई।

पीड़ित ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा – “हापुड़ पुलिस ने मेरी उम्मीद वापस लौटा दी”।

 

सबके लिए चेतावनी:

ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त सावधान रहें, अंजान लिंक या कॉल पर भरोसा न करें। ठगी होते ही तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नज़दीकी थाने में संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button
Shares